Tuesday, May 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दिल्ली चलो अभियान की रैली को रामनगर क्षेत्र में किया जनसम्पर्क

दिल्ली चलो अभियान की रैली को रामनगर क्षेत्र में किया जनसम्पर्क

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। आरएसएस द्वारा दिल्ली चलने के लिए किये जा रहे जागरूकता रैली के चलते आज चन्द्रवार गेट से चलकर विभिन्न क्षेत्र में पहुचकर लोगो को दिल्ली चलने के लिए आहवान किया गया।
रैली के दौरान वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली चलकर जन आक्रोश दिखाने से ही काम चलेगा। जैस प्रकार भगवान श्रीराम द्वारा समुद्र से लंका जाने के लिए रास्ता माॅगा था। लेकिन तप करने के बाद भी समुद्र ने जब रास्ता नही दिया तो भगवान श्रीराम को धनुष उठाना पडा था। जब राममन्दिर के लिए हमारे ही देश में इन्तार करना पडा तो हम लोगो को धनुष उठाना ही पडेगा। आज जन आन्दोलन का धनुष हम लोगो को दिल्ली में नौ दिसम्बर को दिखाना होगा। दिल्ली चलो अभियान रैली रामनगर श्याम नगर चन्द्रवार गेट सन्त नगर नगला विश्नू लैबर कालौनी आदि इलाके में पहुची। जहां लोगो को दिल्ली चलने के लिए आग्रह किया गया। इस मौके पर मुकेश गुप्ता, नीरज कुमार धर्मेन्द कुमार रमाकान्त उपाध्याय प्रान्तीय नेता रविन्द शर्मा ढ़पली आदि सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।